सुख-दुख

सुख-दुख हर जीवन के मौसम है,
जो आते जाते रहते है।

कभी कभी सुख-दुख अकेले ही आते है, पर कभी मिलके, दरवाजा खटखटाते हैं।

चाहे हम कितनी ही कोशिश क्यों न कर ले,
सुख-दुख तो आते ही रहेंगे।

डरेंगे जितना ज्यादा हम दुख से, उतना ही, वो हमे डराएगा।

बुलाएंगे जितना सुख को,
उतना ही, वो अकड़ दिखायेगा।

फिर क्यों न इन्हे एक समान मान,
जो आया, उसे मुस्कुराते हुए अपनाए।

आओ दोस्तो,
सुख में भी,
और दुख में भी,
खुशियां मनाएं, खुशियां मनाएं।।।

Life Coach
Unknown's avatar

Author: ABLES INDIA

I welcome all of you to ABLES INDIA, a journey to lead happy, prosperous, and successful life. Mr Amol Dixit

Leave a comment